Bhuk kaise lagti hai ? Samjhe iske ishaare


कैसे लगती है भूक, समझे इसके इशारे !

हायपोथेलेमस (Hypothelemus) के कंट्रोल मे जब आमाशय भूक का हारमोन "घ्रेलीन" (Ghrelin) छोड़ती है तो सबसे पहले उसका रिएक्शन लिवर (Lever) मे होता है। भूक का ऐक आवेग करीब 30 सेकंड तक 
रेहता है और रेह लगातार 30 से 45 मिनट तक होता रेहता है। इसके बाद भूक 30 से 150 मिनट तक कम हो जाती है। भूक की अनुभूति, किए गए भोजन के प्रकार पर निर्भर करती है और उसके पाचन के कुछ घंटे बाद 
शुरू हो जाती है । 

भोजन मे सूक्ष्म तत्व की कमी। 

National Nutrition Monitoring Buro का पिछले 10 साल का सर्वे दिखाता है की शाकाहारी होने के बावजूद हम भारतीय मे "कैल्सियम" (Calcium), "मेग्नीसियम" (Magnesium), "ज़िंक" (Zink), "फ्लोलेट"
(Flolet), विटामिन बी6, बी2, बी 12, डी, और बी जैसे कई सूक्ष्म तत्व की कमी है। प्रतिदिन  खर्च होने वाली एनर्जि पर एनर्जि की जरूरत निर्भर करती है। यह हमारी उम्र, शरीर का बजन, काम की क्षमता पर निर्भर करती 
है। भारतीय मे 70 से 80 % केलेरी हमे दाल। बाजरा, और कंद से मिलती है। बाल अवस्था और युवा लोगो मे हर दिन खर्च होने वाली एनर्जि का 55% से 60% भाग कार्बोहाड्रेट (Carbohydrate) से प्राप्त किया जा सकता
है, फिर भी तंदुरुस्त शरीर के लिए कई चीज़ों की जरूरत पड़ती है। 

समझे शरीर के इशारे । 

शरीर के सभी भाग सही तरीके से काम करे,  केलेरी का सही मेटाबोलिस्म हो और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो, इसके लिए 50 से ज्यादा शुक्ष्म तत्व की जरूरत पड़ती है। जिनमे मिनरल और विटामिन सबसे जरूरी है।
 समस्या यह है की हमे पता ही नहीं चलता की शरीर मे किस तत्व की कमी है और  इसे पूरा करने के लिए क्या करना चाहिए। शरीर किसी न किसी रूप मे ऐसे संकेत देता है की अंदर क्या मिस्टेक है या किस तत्व की 
जरूरत है। लेकिन उसकी सही पहचान आम इंसान के लिए मुश्किल है। ऐसे मे नीचे दिये हुए 5 पसंदीदा खाने की भूक के ईशारे आपके लिए मदद कर सकते है। 

"अगर इच्छा हो चॉकलेट जैसी चीज़ खाने की "

आपको वास्तव मे चाहिए :- मेग्नीसियम (Magnesium)
आपको खाना चाहिए :- सूखा मेवा, बीज़ वाले अनाज, साबुत मक्के से बनी चिज़े, हरी सब्जी और पीले फल। 

"अगर इच्छा हो कुछ मीठा या मीठे जैसा खाने की"

आपको वास्तव मे चाहिए :- आपको 5 शुक्ष्म तत्व की जरूरत होती है,  "क्रोमियम", "कार्बन", "फोसपोरस" "सल्फर" और ट्र्प्टोफेन अमीनो एसिड । 
आपको खाना चाहिए :- क्रोमियम के लिए हरी सब्जी। खास तौर पर गोबी प्रजाति की सब्जी, सेब, केला, पालक, अंगूर, और चिकेन। 
कार्बन के लिए :- ताज़ा मौसमी फल, अनाज, और प्राकृतिक चीनी। 
फोसपोरस के लिए :- दूध, दहि, सूखा मेवा, साबुत अनाज से बनी चिज़े, हरी सब्जी, मछ्ली, और मटन। 
सल्फर के लिए :- बेर प्रजाति के फल, फूल गोबी, अंडे। 
तृप्टोफेन अमीनो एसिड के लिए :- चीज, फूल गोबी, दूध से बनी चिज़े, केले, अंडे, तिल्ली, मूंगफली, पालक, द्राक्ष । 


"अगर इच्छा हो तंदूरी रोटी, ब्रैड, मक्के के आटा से बनी चिज़े खाने की" 

आपको वास्तव मे चाहिए :- नाइट्रोजन 
आपको खाना चाहिए :- प्रोटीन युक्त खाना, सोयाबीन, दूध या दूध से बनी चिज़े, मटन और मछ्ली। 

"अगर इच्छा हो कुछ नमकीन खाने की" 

आपको चाहिए :- सोडियम और सिलिकॉन 
आपको खाना चाहिए :- सूखा मेवा, बीज वाले अनाज, साबुत अनाज से बनी चिज़े, फायबर वाली हरी सब्जी ओर हरे पीले फल। 

Comments